बदायूँ के मूसाझाग में एचपीसीएल में हुए डबल मर्डर के मामले में दो और आरोपियों ने किया कोर्ट सरेंडर किया है।
₹50000 - 50000 हजार रूपये के इनामी अपराधी केशव तथा उसके साथी अभय प्रताप ने किया कोर्ट में सरेंडर किया है। 12 मार्च को हुए डबल मर्डर के बाद इन दोनों अपराधियों का नाम शामिल किया गया था। दोनों अपराधी मुख्य आरोपी अजय प्रताप के चचेर भाई हैं। विगत मंगलवार को ही पुलिस उपमहानिरीक्षक ने ₹50000 रूपये के पुरस्कार की घोषणा की थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही है कई मुकदमे दर्ज है। डबल मर्डर के मामले में कुल अब तक पांच आरोपी जेल जा चुके है। जल्द ही अन्य आरोपियों के भी नाम आ सकते हैं सामने। डबल मर्डर के मामले में लगातार प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। एसआईटी की हो रही जांच भी अब अंतिम चरण में चल रही है। सूत्रों की माने तो जल्द ही और नामो का भी खुलासा हो सकता है।