ए.आर.टी.ओ. द्वारा खनन माफियो को चकमा देकर सीज किए गए तीन ओवरलोड वाहन, वसूला गया 4 लाख का प्रसमन शुल्क। -->

ए.आर.टी.ओ. द्वारा खनन माफियो को चकमा देकर सीज किए गए तीन ओवरलोड वाहन, वसूला गया 4 लाख का प्रसमन शुल्क।

मंगलवार, 24 मार्च 2026, मार्च 24, 2026
जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुपालन में आज दिनांक 24.03.2026 की प्रातः लगभग 05.00 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आसफपुर फैजगंज क्षेत्र मै चेकिंग अभियान चलाया गया चैंकिंग के दौरान 03 डंफर जिसमें रेता/बजरी लदा था, जिनको खनन माफिया गाड़ी भगवाकर ले जा रहे थे, डायल 112 पर फोन करने के साथ बड़ी मुश्किल चकमा देकर पकड़ा गया। उक्त वाहनों में 50 से 55 टन ओवरलोड रेता/बजरी लदा पाया गया, जिनको आसफपुर चौकी पर बंद किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अभियोगो में दो पहिया 40 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। उक्त बंद डंफरों से प्रशमन शुल्क के रूप में लगभग।04 लाख रुपए सरकारी खाते में जमा कराया गया। खनन माफियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। यातायात के नियम में अनियमिता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

TerPopuler