मुजरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को शिखा अर्बन इंटरप्राइजेज कंपनी में फील्ड अफसर के पद पर अभिनव मिश्रा कार्यरत है 10 मार्च 2026 को कंपनी के मेंबरों से 140,640 रूपये की वसूली करके लौट रहे थे, 03 उक्त बदमाशों ने फील्ड अफसर अभिनव मिश्रा को रोक लिया और 140,640 रूपये की लूट की घटना को अंजाम दें दिया। फील्ड अफसर का मोबाइल भी तोड़ दिया और उक्त बदमाश कोल्हाई की तरफ भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि मामले को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा, गौरतलब है कि घटना मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे की है।